खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमामपुर गांव से शनिवार की रात पुलिस ने चोरी के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के स्टेब्लाइजर बरामद कर उन्हें सुधार गृह रामनगर वाराणसी भेज दिया।
गांव निवासी दो किशोरों पर शेखूपुर गांव से डीजल इंजन के पार्ट और स्टेब्लाइजर चोरी का अलग अलग आरोप था। जिसके आधार पर पुलिस दोनो की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नकी हैदर रिजवी ने दोनो को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशान देही पर दो कबाड़ के दुकान पर छापा मारा गया मगर कबाडी डीजल पम्प का पार्ट बेच दिया था। स्टेप्लाईजर शेखूपुर के ही एक ब्यक्ति के घर से बरामद किया है।