धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र दुधौड़ा बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सोमवार की रात चोरी का प्रयास असफल हो गया। छत के रास्ते ग्रील काटकर अंदर घुसे चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए लेकिन अलार्म बजते ही चोर फरार हो गए।
सोमवार की करीब आधी रात को बैंक का अलार्म बजने लगा। आस पास के लोग जाग गए। किसी अनहोनी की आशंका पर लोगों ने पुलिस और बैंक शाखा प्रबंधक को सूचना दी। जबतक पुलिस पहुंची तबतक चोर मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर रात में ही शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। जांच में सारा सामान सुरक्षित मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है। घटना की छानबीन की जा रही है।