खुटहन। बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास स्कूल वैन और कार की टक्कर में रामनगर गांव निवासी अंश गुप्ता की मौत से परिजनों का करुणक्रंदन देख लोगंों की आंखे डबडबा जा रही हैं।
रामनगर गांव निवासी सुनील गुप्ता का बेटा अंशू गुप्ता (9) समरत्थी राजाराम दिव्यांग विद्यालय कुशहां मे कक्षा चार में पढ़ता था। जब कि उसका बड़ा भाई दिल्ली रहकर पढ़ाई कर रहा है। अंशू नित्य की भांति शुक्रवार की सुबह स्कूल की वैन मे बैठ पढने चला गया। दोपहर मे घर वापस आते समय वैन स्कूल के सामने ही एक कार से टकरा गयी। जिसमें अंशू की जान चली गई। बालक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां प्रमीला देवी पुत्र के खोने के गम मे रोते रोते अचेत हो जा रही हैं। परिजनों का करुण क्रंदन देख लोगों की आंखे डबडबा जा रही हैं।
पोल गिरने से बाइक सवार घायल
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर बिजली का पोल गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी सौरभ (30) बाइक से कहीं जा रहा था। वह रेहटी गांव के पास पहुंचा था तभी बिजली का बोल अचानक टूटकर बाइक पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दस मिनट पहले बिजली गुल हुई थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।