फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर चढ़कर बवाल काटने वाले युवक पर छेडख़ानी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में सोमवार को मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़कर बवाल काटने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को छेडख़ानी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई युवती के पिता की तहरीर पर दर्ज की है।
विज्ञापन

नई गंज मोहल्ला निवासी युवक प्रेमिका से शादी कराने और एक लाख रुपये का बंदोबस्त करने की परिजनों से मांग की। मांग पूरी न होने पर उसने सोमवार को माता पिता को घर से बाहर कर दिया और अंदर से दरवाजा बंद कर अपने दो बहनों व एक छोटे भाई को लेकर मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। जहां से उसने रुपये न मिलने पर छोटी बहन को छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। इसपर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे तो उसने छत से पथराव भी कर दिया था। पूरे दिन उसने छत पर चढ़कर बवाल काटा। रात में नौ बजे छत से नीचे उतरा और घर से फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने युवक को भगाने के आरोप में उसके पिता को धारा 151 के तहत चालान कर दिया था। एक अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने नईगंज निवासी अमन उर्फ राजा के खिलाफ छेडख़ानी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर ने में लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी स्कूल से लौट रहा थी। रास्ते में युवक ने उसकी फोटो खींच ली और उसकी तस्वीर को शोसलमीडिया पर वायरल कर उनके लडकी समेत उनके परिवार की बदनामी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें