फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने की जिद कर ससुराल से मायके पहुंची विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। शादी के बाद विदा होकर ससुराल गई एक विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिदकर ससुराल से मायके आ गई। इधर विवाहिता के ससुराल से मायके लौटने की भनक लगते ही प्रेमी घर से फरार हो गाया। मायके और ससुराल वालों के बीच पंचायत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 15 दिन पहले केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल में पति के साथ कुछ दिन रहने के बाद विवाहिता ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में पति से बता दिया। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। ससुराल वालों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी तो उसका पति गुरुवार को दोपहर पत्नी को लाकर बेलाव घाट के पास छोड़कर चला गया। विवाहिता मायके पहुंची और अपने आने का कारण परिवार वालों को बता दिया। यह सुनते ही मायके वाले बेचैन हो गए। बात की भनक उसी गांव में रहने वाले उसके प्रेमी को लगी तो वह बवाल बढ़ने के भय से भाग निकला। विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच देर तक पंचायत चली लेकिन विवाहिता ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई तो पंचायत भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें