फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोर की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सिंगरामऊ, मुंगराबादशाहपुर, पवारा, महराजगंज में मंगलवार को हुए अलग - अलग हादसों में किशोर की मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंगरामऊ: थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर रात कबेली गांव के समीप स्कार्पियो एवं बोलेरो में आमने - सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए । घायलों में बोलेरो चालक जयप्रकाश (24), स्कॉर्पियो सवार महेंद्र यादव सहित चार लोगों को चोटें आई है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: बदलापुर से बोलेरों से मुम्बई के लिए ट्रेन पकड़ने लोग प्रयागराज जा रहे थे। बोलेरो मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही सूमो से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे से खाई मे पलट गई । बोलेरो का बाईं तरफ का गेट खुल जाने बैठे लोग छिटक कर नीचे गिर गए। सूमो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। बोलेरो पलटते ही अफरा - तफरी मच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। बोलेरो सवार निजामुद्दीन (18) आजम अली (55) मरियम (65) सभी निवासी रेहडी़ गारापुर पट्टी जनपद प्रतापगढ़। तीनों की हालत गंभीर होने पर जौनपुर रेफर कर दिया गया। जबकि शमसाद आलम (20) निसार (19) निवासी बदलापुर खुर्द का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर चल रहा है।
सतहरिया: पवारा थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर कुवर पुर के पास मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे बाइक और अज्ञात वाहन की हुई भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां बइलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घायल युवक पवारा निवासी अभिनव चौरसिया पुत्र हीरालाल उम्र 26 वर्ष अपनी बाइक से घर से टोल प्लाजा पर किसी को छोड़ कर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

महराजगंज: लोहिन्दा चौराहे पर मंगलवार दोपहर में शेखपुर खुटहनी निवासी ऋषभ रिंकज सिंह (19) पुत्र शैलेन्द्र सिंह अपनी बुलेट से राजाबाजार से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह लोहिन्दा चौराहे से बंधवा रोड की तरफ मुड़े तभी बदलापुर की तरफ से तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। बुलेट सवार रिंकज घायल हो गए। ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रक चालक छोटू निवासी फैजाबाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायल ऋषभ (रिंकज) को महराजगंज निजी चिकित्सक के यहाँ ले आए। जहां हालत नाजुक देखते हुए परिजन बदलापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। रिंकज घर का अकेला चिराग था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें