फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहर के खेत में चल रही थी शराब फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुरादपुर कोटिला गांव में छापा मारकर मंगलवार की रात एक अरहर के खेत में चल रही शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। जबकि अवैध धंधे में लिप्त चार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शराब, समेत बड़ी संख्या में शीशी, ढक्कन, रैपर आदि बरामद किया है। मौके से गिरफ्तार अवैध कारोबारी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

बदलापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को मुखबिर की सूचना पर मुरादपुर कोटिला गांव में जंगबहादुर सिंह के अरहर के खेत में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से चार लोग फरार हो गए। जबकि इस अवैध कारोबार में लिप्त इसी गांव निवासी मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पांडेय, उपनिरीक्षक शम्भू नाथ राय सहित अन्य सिपाही मौके पर पहुंचे तो वहां से एक ड्रम में भरा दो सौ लीटर ओपी, दो छोटे ड्रम में भरी 100 लीटर तैयार शराब, प्लास्टिक के गत्ते में दो सौ एमएल की 90 शीशी , 600 एमएल कैरेमल, दो हजार खाली शीशी, 1500 ढक्कन, एक हजार रैपर, क्यूआर कोड का एक बंडल तथा एक बुलेट मोटर साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें