फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जौगीपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी रामदास (75) की गुरुवार की रात में मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह सेवक नंदलाल को हुई तो उन्होंने गांव के लोगों व परिजनों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

जौगीपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी रामदास (75) मूल रूप से ग्राम सुनहरा थाना कृष्णा नगर लखनऊ के रहने वाले थे । वह गृहस्थ जिंदगी छोड़कर अयोध्या में रहते थे। लगभग 40 वर्ष पूर्व यहां राधा कृष्ण मंदिर पर आए और यहीं रहने लगे। 15 दिन पूर्व वह एक दिन के लिए अपने किसी शिष्य के यहां चले गए थे। तभी मंदिर में राधा की अष्ट धातु की मूर्ति चोरी हो गई थी। तभी से वह काफी व्यथित वे थे। मंदिर परिसर में अकेले रहते थे। सेवक नंदलाल मंदिर की साफ सफाई व जानवरों को चारा आदि खिलाता था। वह मंदिर के बाहर बने कमरे में रहता था। उसने बताया कि सुबह जब जब दरवाजा खोला तो देखा तो पुजारी मृत पड़े थे। महंत के शिष्य राम मूरत ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन पुजारी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें