फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडएीम ने दी पत्थर उखाड़ने वालों पर कार्यवाई करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद भूमि की पैमाइश कर राजस्वकर्मियों की ओर से गड़वाए गए पत्थर को असंतुष्ट पक्ष की महिलाओं ने उखाड़ कर फेंक दिया। इसकी शिकायत संतुष्ट पक्ष के लोगों ने एसडीएम जेएन सचान से की। जिस पर एसडीएम आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश कानूनगो को जारी किया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिरधौलपुर ग्राम निवासी बाबूलाल पुत्र रामचरन मौर्य ने अपनी भूमिधरी आराजी की पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल कर भूमि की पैमाइश कराई। जमीन की पत्थरगड्डी कराने के बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल वापस चले आए। आरोप है कि बगल के काश्तकार और उनके घर की महिलाओं ने धावा बोलकर पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया और तारबंदी भी निकाल दी। भयभीत काश्तकार अपनी फरियाद लेकर तहसील पहुंचा तो उपजिलाधिकारी ने दबंगई करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देश देने के साथ ही काश्तकार को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें