शाहगंज। नगर के एक मुहल्ला स्थित एक ढाबे पर एक युवक के साथ किशोरी संदिग्ध हाल में देखकर लोगों ने पकड़ा। सूचना पर पहुंचे किशोरी के परिजन उसे घर लेकर चले गये। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव की नाबालिग किशोरी से गांव के ही एक युवक का सात महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक तीन बच्चों का पिता बताया जाता है। किसी तरह से बहला फुसलाकर कर युवक पांच दिन पूर्व लड़की को अपने साथ लेकर गांव से भाग निकला। शुक्रवार की देर रात नगर के एक ढाबे पर भोजन आदि करने के बाद दोनों बैठकर समय बर्बाद कर रहे थे। जिस पर लोगों को शक हुआ तो युवक से पूछताछ करना शुरु कर दिये। पूछताछ के बाद किशोरी ने पूरी बात बताई। जिसपर उसके घर पर फोन करके परिजनों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजन किशोरी को अपने साथ लेकर चले गये। किशोरी के भाई ने आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी रही।