फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 रिहायशी मकान और 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला (चील्हीरामपुर) गांव में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक गन्ने के खेत से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते 70 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और 11 रिहायशी मकान व छप्पर जलकर राख हो गए। आग बुझाने में महिला समेत दो लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव के एक किसान लापरवाही पूर्वक गन्ने की खेत में पत्ती जला रहे थे जिससे आग फैल गई। अगलगी की सूचना पर एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा और सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। अगलगी की इस घटना में 28 लाख से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि गांव का ही एक किसान दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने गन्ने के खेत में पत्तियां जला रहा था। उसी दौरान आग की चिंगारी हवा के साथ बगल में गेहूं के खेत में पहुंच गई और फसल जलने लगी। देखते ही देखते आग आस पास के भी गेहूं के खेतों में फैल गई। ग्रामीण आम की डालियां काट उससे पीट पीटकर आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा और आग की लपटों के आगे लोग असहाय दिखे। देखते ही देखते आग बस्ती में भी पहुंच गई। जिससे विरेंद्र, पन्नालाल, मिथुन, धुर्वराज, रामगरीब, दयाराम, जियालाल, रामचंद्र, राकेश, सुरेश, राजकुमार के रिहायशी मकान और छप्पर, उसमें रखे गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। छप्पर में मौजूद विकलांग जितेंद्र पुत्र विरेंद्र को बचाने में सुरेंद्र (32) का पैर झुलस गया जबकि आग लगने पर मकान से भागने के दौरान गांव निवासी मूर्खता (60) पत्नी चन्निका झुलस गई। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की दो छोटी गाडिय़ां पहुंची। पंपिंगसेट चलाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी पहुंची लेकिन तबतक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। 11 परिवारों का रिहायशी कच्चा मकान और छप्पर और 24 किसानों का करीब 70 बीघा (23 एकड़) गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नरेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनपर गन्ने के खेत में लापरवाही पूर्वक आग जलाने का आरोप है।


सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में शनिवार को आग लगने से 28 किसानों की 23 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जिन किसानों की क्षति हुई है उनमें छोटेलाल शर्मा, समरबहादुर सिंह, बृजराज सिंह, इंद्रजीत सिंह, जोखन सिंह, अच्छेलाल ,रामानंद ,असरा देवी, बनवारीलाल, बिहारीलाल, त्रिभुवन, मुन्ना, प्रदीप, चंर्दिका प्रसाद, जडावती शर्मा, कुंथुनाथ ,बांकेलाल शर्मा, दयाराम शर्मा, मुन्ना लाल, गनेश, असर्फी, अनंत प्रसाद सिंह ,उर्मिला ,नागेन्द्र, रमाकांत, प्रेमलली ,अमरनाथ रमाशंकर, ललिता देवी आदि किसान शामिल हैं। जबकि गेहूं के खेत से फैली आग से विरेन्द्र, पन्नालाल, मिथुन, धुर्वराज, रामगरीब ,दयाराम, जियालाल, रामचंद्र ,राकेश ,सुरेश, राजकुमार आदि का रिहायशी मकान व उसमें रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



सुईथाकला ।फायर ब्रिगेड की गाड़ी यदि समय से घटना स्थल पर पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुक़सान रोका जा सकता था। किसान उपजिलाधिकारी शाहगंज से गेहूं की फसल कटने तक विकास खंड मुख्यालय पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी की उपलब्ध कराने की मांग किया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने तहसील प्रशासन को किसानों को दैवी आपदा के तहत मुआवजा देने और जिन परिवारों का मकान जला है उन्हें पीएम आवास योजना के तहत आवास का लाभ देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें