सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव में गुरुवार को सुबह कूड़े में सुलग रही आग की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बालक झुलस गया। उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र बडौना गांव में विजय बहादुर यादव के घर ननिहाल आया था। सुबह खेलते समय वह कूड़े में लगाई गई आग में गिर पड़ा। बालक के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब तक पहुंचकर उसे बचा पाते तब तक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।