शाहगंज। जौनपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर उसरहटा रेलवे क्रासिंग का बूम मंगलवार की रात पिकअप के धक्के से टूट गया। आरपीएफ शाहगंज की टीम ने पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
उसरहटा रेलवे क्रासिंग रात में गेटमैन बंद कर रहा था उसी दौरान खेतासराय की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से क्रासिंग का बूम टूट गया। पिकअप चालक गाड़ी मोड़कर पुन: उसी दिशा में भागने लगा जिधर से आया था। इधर गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहगंज संदीप यादव अपनी टीम के साथ पीछा कर पिकअप को गोरारी गांव के पास से पकड़ लिया। चालक शंभूनाथ निवासी पुराना चौक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया।