महराजगंज। अबूझ हाल में नहर में गिरने से हुई राहुल बिंद(25) की मौत के बाद रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी राहुल (25) पुत्र लालजी अपने दोस्त के साथ बीते बुधवार को बारात में शामिल होने बाइक से जा रहा था। प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर पड़ा। जबकि साथी बच गया। तीसरे दिन पुलिस ने कमौली वीरभानपुर के पास उसका शव बरामद किया। प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव रविवार की शाम परिजनों को सौंप दिया। परिनज शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता लालजी ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आगामी जून महीने में राहुल की शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी को लेकर खुशी का माहौल चल रहा था जो गम में बदल गया।