सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अर्सिया बाजार निवासी अंशु देवी पत्नी पप्पू चौरसिया (22) दोपहर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चली गयी । परिजन देर होने पर कमरा खोलने के लिए आवाज दिए। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो धक्के देकर दरवाजा तोड़ दिया गया। देखा कि अंशु पंखे के सहारे फंदे पर लटक चुकी थी।
घर में चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग जुट गए। सूचना पर नायब दरोगा सूुर्यनाथ यादव मौके पर पहुंच कर लाश उतरवाकर थाने लाये । जहां क्षेत्राअधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अभिषेक राय थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला का मायका आजमगढ़ है। जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी है।