फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में लगाई आग, युवक समेत तीन मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर छप्पर में आग लगा दी गई। एक दूसरे से सटे चार परिवारों के पांच छप्पर जलकर राख हो गए। छप्पर में बंधी एक भैंस व दो पड़िया झुलस गई और आग बुझाने में एक युवक का चेहरा भी झुलस गया। उसे सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे स्थित बघाड़ी कलां गांव निवासी भुलई गौतम के छप्पर में शनिवार की देर शाम को अचानक आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक भुलई के छप्पर में बंधी एक भैंस और दो पड़िया झुलस गई। आग की लपटें बगल के छप्पर तक पहुंच गई। एक दूसरे से सटे सभापति गौतम, महेंद्र गौतम और शोभावती देवी के कुल पांच छप्पर जलकर राख हो गए। आग बुझाने के वक्त 25 वर्षीय समरजीत गौतम का चेहरा झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने आरोपी राम आसरे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें