फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहगंज। स्थानीय कस्बे के लोहामण्डी के पास गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के लिए की गई तोड़फ़ोड़ के बाद सड़क पर फैले मलबे के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन

अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी अरविंद कुमार (40) पुत्र बंशीलाल अपनी बाइक से शाहगंज आया था। लोहामण्डी के समीप सीमेंट लदी ट्रैक्टर से पास लेने के दौरान सड़क पर फैले मलबे में असंतुलित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। बाइक सवार हेलमेट पहने था। बावजूद इसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें