फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी एजेंट से पचास हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक्के रामपुर गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने वसूली कर लौट रहे डेविड कंपनी लिमिटेड जौनपुर के एजेंट से 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उनकी मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

कमलेश सिंह कुशवाहा पुत्र परशुराम कुशवाहा निवासी फरीदाबाद थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर जौनपुर स्थित एक समूह चलाने वाली कंपनी में पैसा वसूलने का कार्य करते हैं। वह तीन बजे समूह के पैसे की वसूली कर वापस जौनपुर आफिस जा रहे थे। रामपुर गांव के पास स्कूल के निकट पहुंचे थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कुछ दूर आगे पहुंचे थे तभी पीड़ित अपने मोबाइल से पुलिस को सूचना देने के लिए जेब से मोबाइल निकाल रहा था तभी बदमाश वापस आए और उसे कई तमाचे जड़ दिए। मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला समूहों से लोन की किस्तें लेकर एजेंट वापस लौट रहे थे। रास्ते में छिनैती की वारदात हो गई। मारपीट या छीना झपटी के कारण चोंट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें