फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिलिंग में पकड़े गए दो दुकानदारों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। गैस रिफिलिंग के दोनों दुकानदारों पर बुधवार को केस दर्ज हो गया है। पूर्ति निरीक्षक सदर रत्नेश कुमार के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों दुकानदारों हरिशंकर मौर्य और संदीप गुप्ता के विरुद्घ मुकदामा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह को शिकायत मिली थी कि नगर के रुहट्टा में जयबजरंग गैस चूल्हा शाप और नईगंज में मौर्य बर्तन भंडार एवं चूल्हा रिपेयरिंग सर्विस सेंटर पर धड़ल्ले से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने दो टीमें बनाई।साथ ही खुद टीम का नेतृत्व करते हुए मंगलवार को उक्त दोनों दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जयबजरंग गैस चूल्हा शाप पर पांच बड़े सिलेंडर बरामद हुए। जिसमें तीन सिलेंडर भरे हुए और दो सिलेंडर खाली मिले। वहीं मौर्य बर्तन भंडार एवं चूल्हा रिपेयरिंग सर्विस सेंटर पर 15 बड़े सिलेंडर बरामद हुए। जिसमें सात सिलेंडर भरे हुए और आठ सिलेंडर खाली मिले। इसके अलावां 10छोटा सिलेंडर खाली पाए गए। इसके बाद सभी सिलेंडरों को कब्जे में ले लिया गया था। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक सदर रत्नेश कुमार ने बुधवार को नईगंज दुकान के स्वामी हरिशंकर मौर्या व रुहट्टा दुकान के स्वामी संदीप गुप्ता के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें