केराकत। स्थानीय तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में सोमवार को दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब चंदवक बाजार की एक बुजुर्ग हिंदू महिला से जमीन बैनामा कराने के लिए लोग उसे नकाब पहनाकर पहुंचे। पारिवारिक विवादों वाले इस बैनामे में महिला के दुसरे पोते व उसकी पुत्रियों को पता चला तो वे पहुंच गए। बैनामा कराने वाले बुजुर्ग महिला के बेटे व पोते भाग खड़े हुए।
चंदवक निवासी प्यारी देवी के तीन बेटो में संपत्ति का विवाद है बुजुर्ग महिला के मुताबिक उनके एक बेटे की बहू जो कि चंदवक बाजार में नर्सिंग होम चलाती है वह अपने पक्ष में बैनामा कराने के लिये उसे लोगों से छिपाने के लिये बुरका पहनाकर के ले आई थी। लेकिन इसी बीच दूसरे बेटे के लड़के व बहुओं को पता चला तो वे राजिस्ट्री दफ्तर आ गए। बैनामा कराने वाले बुजुर्ग महिला को छोड़कर भाग खड़े हुए। काफी देर तक इस प्रकरण को लेकर हलचल रही।