फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हुई मारपीट में छह घायल ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज/सतहरिया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की अलग अलग घटना में छह लोग घायल हो गए। सब्जी मंडी स्थित माल गोदाम के समीप शुक्रवार की देर शाम छींटाकशी के विरोध पर युवकों ने विशाल यादव (17) निवासी ठकठौलिया को पीटकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

हुसैनाबाद गांव निवासी रेखा यादव (30) को भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने लाठी डण्डे से पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव में शनिवार को मामूली बात को लेकर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में इमरान (30) पुत्र शेरअली व गुड्डू (35) पुत्र अलीरजा घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गयी है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भोड़ी गांव में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे आम तोडने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से रमाशंकर यादव (61) और दूसरे पक्ष के राजमणि (52) घायल हो गए। दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें