जलालपुर। क्षेत्र के जलालपुर मडिय़ाहूं मार्ग पर मेघपुर गांव के समीप शनिवार को सुबह करीब 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के खेताब चढ़ाई गांव निवासी शैलेश यादव (22) जलालपुर की बाइक से जलालपुर की ओर जा रहे थे। वह मेघपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रहे दो ट्रकों को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए दोनों ट्रकों के बीच में आ गया। आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया पीछे चल रहा ट्रक चालक ब्रेक नही लगा सका जिससे बाइक सवार युवक दोनों ट्रको के बीच दब गया। मौके पर उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों ट्रक चालक रोड पर ही ट्रको को खड़ाकर फरार हो गए। जिस वजह से बड़े वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गई। सिर्फ छोटे वाहन ही निकल पा रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने दोनों ट्रकों को किनरे लगवाया तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुच गए। परिजनों ने बताया मृतक एचडीएफसी बैंक में बीमा एजेंट थे।