फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़क कर महिला ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्र के चेहरा गांव में शुक्रवार को सुबह 10 बजे महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा ली। परिवार वाले दरवाजा तोड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरि प्रकाश पटेल की पत्नी प्रमिला पटेल (35) दिन में 10 बजे अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठने लगा और महिला चीखने लगी। चीख सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर लोगों ने आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक महिला इसके पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। वह तीन बच्चों की मां थी। इसमें सत्यम (13), शिवानी (9) और शिवम (7) शामिल हैं। महिला का पति गुजरात रहता है। वह तीन-चार दिन पहले घर पर आया है। महिला का मायका नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में है। उसके मौत की सूचना मायके वालों को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें