फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर (बुढ़िया का इनारा) के पास रविवार की भोर में करीब चार बजे बेकाबू ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए कच्चे मकान से टकरा गया। टक्कर से कच्चा मकान ढह गया और उसमें सो रही एक मां और उसकी दो बेटियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और बेटियां खुटहन थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर गांव की रहने वाली थीं और रिश्तेदारी में आई थीं। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा खाली ट्रक भोर में करीब चार बजे मुगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा के पास पहुंचा था। तभी ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया और सड़क के बगल में स्थित दिनेश चंद्र पांडेय के कच्चे माकान में घुस गया। ट्रक के टक्कर से चार कमरों का मकान भरभरा कर ढह गया और चारों तरफ गर्द-गुबार छा गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक मकान की दीवार को तोड़ते बरामदे में रखी तीन चारपाई पर चढ़ गया था। चारपाई पर सो रही खुटहन थाना क्षेत्र के गजेंद्रपुर निवासी शशिकला मिश्रा (35) पत्नी बृजेश कुमार मिश्रा, उनकी बेटी प्रज्ञा मिश्रा (15) व रानी मिश्रा (5), बेटा रुद्र कुमार मिश्रा (18), लंभुआ सुल्तानपुर निवासी अभय राज मिश्रा की पत्नी सुजाता मिश्रा (45), उनकी बेटी इच्छा (5) तथा पांडेयपुर निवासी बेबी (40) पत्नी दिनेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय शशिकला और उनकी दोनों बेटियां प्रज्ञा और रानी की मौत हो गई। अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गयी है। परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह मे शामिल होने महाराष्ट्र के अमरावती शहर में गए थे। शनिवार की शाम को ही लौटे थे। रविवार को सभी को यहां से अपने अपने घरों को जाना था लेकिन भोर में ही हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें