फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार, बाइक, मूर्ति व जेवर समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस ने बुधवार की रात अर्टिगा कार, दो बाइक, पीतल की मूर्ति व सोने के जेवर के साथ सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित लक्ष्मी सीमेंट प्लांट के पास से चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में बताया कि मुंगराबादशाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से एक आर्टिका कार, दो बिना नंबर की बाइक से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही कार एवं दोनों बाइक सवार वापस होने लगे। पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर तीनों वाहनों को दौड़कर रोका। आर्टिका तथा दोनों बाईक पर सवार चारों लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की गयी तो पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार मुरादपुर कोटिला, बदलापुर, सूरज कुमार उर्फ राजेश निवासी ग्राम खजुरन थाना बदलापुर, संदीप रैदास निवासी लोहारियाव थाना महाराजगंज, तथा संदीप कुमार सरोज निवासी सराय जोधराय थाना मऊआइमा, प्रयागराज बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से आर्टिका कार, दो बाइक, एक तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, सौ रुपए के 79 जाली नोट, दो अष्टधातु की कृष्ण भगवान की मूर्ति, दो चैन, दो बाली, दो लॉकेट, एक अंगूठी तथा दो कान का झुमका व दो पायल चांदी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जौनपुर, प्रयागराज आदि जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें