फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत 11 पर केस दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में अनुसूचित जाति की विकलांग महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, धमकी देने, आगजनी व लूटपाट करने के मामले मे ग्राम प्रधान, ठेकेदार सहित 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने काआदेश ए, डी,जे द्वितीय ने थानाध्यक्ष महाराजगंज को दिया है।
विज्ञापन

उर्मिला गौतम निवासी ग्राम बरहूपुर ने कोर्ट में अन्तर्गत धारा 156(3)के तहत अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान हरी प्रसाद, ठेकेदार धर्मेंद्र, विनोद व अन्य आरोपी उसकी संपत्ति कब्जा करना चाहते हैं। 30 नवंबर 2018 की रात 11 बजे ग्यारह की संख्या में लोग उसके घर पर चढ़ आए घर में घुसकर गालियां देते हुए मारे पीटे, धमकी दिए और मड़हा जला दिए । जिसमें रखा कई सामान जल गया और मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। घर में तोडफ़ोड़ कर आरोपी सामान लूट ले गए। थाना व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें