फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक समेत दो पर गिर सकती गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। बाइक चोरी की होना बताकर दो युवकों को दो दिन तक थाने में रखने और रुपये लेकर उन्हें छोडने के मामले की जांच रिपोर्ट क्षेत्राधिकारी ने एसपी को सौंप दी है। सूत्रों की माने तो इस मामले में प्रभारी निरीक्षक और एक दरोगा पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान सरपतहा थाने की पुलिस ने सुइथाकला निवासी एजाज अहमद और विजय कुमार को बाइक चोर बताकर थाने में बैठा लिया था। एजाज के मुताबिक उनसे पचास हजार रुपये की डिमांड की गई। बाद में 17 हजार रुपये लेकर पुलिस ने छोड़ दिया। थाने से छूटकर आने के बाद पीड़ित युवक के इस खुलासे का वीडियो वायरल हो गया। पैसे लेकर थाने से छोड़ने से संबंधित इस वीडियो को डीजीपी ने भी संज्ञान लिया और वीडियो के ट्वीट करके जांच के आदेश दिए। एसपी ने सीओ शाहगंज को मामले की जांच सौंपी थी। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को जांच रिपोर्ट एसपी दिनेश पाल सिंह को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में सभी पक्षों के बयान दर्ज करने व विभागीय कागजों के अवलोकन के पश्चात प्रभारी निरीक्षक और एक दरोगा की की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें