फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में मारपीट, 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में हैण्ड पम्प से पानी लेने के विवाद में एक पक्ष ने दूकान मे तोडफ़ोड़ कर दी जिसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मधुपुर चौराहे पर विजय मोदनवाल की प्रदीप स्वीट हाउस के नाम से मिष्ठान की दूकान है। शाम को विजय मोदनवाल के घर के सामने लगे हैण्ड पम्प से पानी भरने को लेकर जिलाजीत से कहा सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि जिलाजीत ने अपने परिजनों के साथ विजय मोदनवाल के दूकान पर चढाई कर दी। आरोप है कि काउंटर सहित कई अन्य सामानो को तोड़ डाला। दूकान मे तोडफ़ोड़ को देखकर विजय मोदनवाल के परिजन बाहर आ गए और देखते ही देखते दोनो पक्ष मे लाठी डंडे से जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट मे एक पक्ष के जिलाजीत(35), विमला देवी(30),रीता (26), घायल हो गई जबकि दूसरे पक्ष के विजय मोदनवाल (42), रमेश मोदनवाल(35),अनिल(28), आशा (40),रेनू(35),राहुल मोदनवाल (16) घायल हो गए । स्थानीय लोगो ने बीच बचाव कर सभी घायल को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती कराया ।इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि दोनो पक्षो की तरफ से तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें