शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक अधेड़ की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुरकलां गांव निवासी रूदल सिंह (50) यूबीआई की बीबीगंज बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे थे। वह बैंक से कुछ दूर आगे ही पहुंचे थे तभी मनबढ़ों ने रोक कर लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी।