फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्रक नकली सीमेंट पुलिस ने किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा बाजार स्थित श्याम बिल्डिंग मैटेरियल पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने सीमेंट कंपनी के सेल्स ऑफिसर की तहरीर पर एक ट्रक नकली सीमेंट जब्त कर दिया। दुकानदार ट्रक से नकली सीमेंट उतरवा रहा था। कंपनी के सेल्स ऑफिसर के विरोध करने पर नोकझोंक हुई। सेल्स ऑफिसर ने श्याम बिल्डिंग मैटेरियल के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पंवारा बाजार स्थित श्याम बिल्डिंग मैटेरियल पर ट्रक से सीमेंट पहुंचा। रात में सीमेंट उतारा जा रहा था। उसी समय सूचना पर जेपी कंपनी के सेल्स ऑफिसर दीप गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने जेपी ब्रांड सीमेंट उतार रहे दुकानदार से पूछताछ करना शुरू किया तो दुकानदार लड़ाई पर उतारू हो गया। दोनों में कहासुनी होने लगी। उसके बाद सेल्स ऑफिसर ने पंवारा पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया। मौका पाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सेल्स ऑफिसर का कहना है कि ट्रक पर 250 बोरी नकली सीमेंट लदा था लेकिन दुकानदार ने 215 बोरी उतरवा लिया। 35 बोरी सीमेंट सहित ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव का कहना है कि जेपी सीमेंट के सेल्स ऑफिसर ने श्याम बिल्डिंग मटेरियल के विरुद्ध तहरीर दिया है। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें