केराकत। क्षेत्र के बेलांव बाजार में दो माह पूर्व सतीश सेठ द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मेहनाजपुर निवासी सतीश सेठ जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर में सराफा की दुकान चलाता था। वह बेलांव बाजार में किराए के मकान में सपरिवार रहता था। 18 अप्रैल को उसने बेलांव में किराए वाले मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि एक शिक्षिका से वह प्रेम करता था। किंतु प्रेमिका मुझे धोखा देकर मेहनाजपुर निवासी मनीष जायसवाल से प्रेम करने लगी। जिसके चलते मनीष जायसवाल मुझे बार-बार जान मारने की धमकी देता है। जिसके चलते मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए मनीष जायसवाल ही दोषी है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर केराकत पुलिस ने मनीष जायसवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने व जान से मारने की धमकी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई थी। एसआई राकेश कुमार ने मनीष कुमार जायसवाल को बुधवार की सुबह अमिहित गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।