फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के राउतपुर गांव में रविवार की दोपहर गोमती नदी में डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह अपने माँ-बाप का इकलौता पुत्र था। बालक की अचानक मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गजेंद्रपुर गॉव निवासी सुनील निषाद का पुत्र सूरज (7वर्ष) अपने ननिहाल राउतपुर गॉव में नाना राम आशीष निषाद के घर बचपन से रह रहा था। रविवार की दोपहर गांव के बच्चों के साथ गोमती नदी नहाने चला गया। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। साथ में गए बच्चे ने घर आकर घटना की जानकारी दी कुछ देर के तलाश के बाद वह नदी में उतराया मिला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र बदलापुर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । अस्पताल से शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का चिग्घाड़े मारकर रोना तथा मां माला के करुणक्रंदन सुनकर सांत्वना देने पहुंचे नात रिश्तेदारों, आसपास के लोगों की आंखे भर आई। बालक का दाह संस्कार गोमती नदी के गजेंद्रपुर घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें