फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 26 दिन बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज विक्रमपुर गांव में एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर लगाकर जान दे दी । अभी 12 मई को उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों की माने तो मृतका ऋतिका दुबे पत्नी पंकज दुबे (24) बीती रात 10 बजे मुंबई में रह रहे अपने भाई से फोन से बात की तो स्थिति सामान्य थी। बताया जाता है कि मृतका रात में अपने सास का हाथ पैर दबाकर सोने चली गई। सुबह जब देर तक मृतका के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी सास उसे जगाने गई। आवाज देने दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांका तो बहू फंदे से लटकी थी। वह चीखने लगी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देते हुए मृतका के परिजनों को भी फोन से सूचना दी। सूचना पर केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव निवासी मृतका के मामा घटना स्थल पर पहुंचे। उधर केराकत कोतवाल सुनील दत्त मौके पर पहुंच कर आवश्यक जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा की तरफ से थाने पर अभी कोई तहरीर नही दी गई है। मृतका का मायका आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्राबाजार रामपुर गांव में है। वर्तमान समय घर पर मृतका की सास, और देवर ही रहते थे। मृतका का पति और श्वसुर मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन


घरेलू विवाद मे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव मे गुरुवार की रात घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने घर के बगल आम के पेड़ से रस्सी का फंदा बना फांसी पर झूल गया। शुक्रवार की भोर मे उधर शौंच को गये ग्रामीण आम के पेड़ से लटक रहे शव देख सन्न रह गये। बगैर पुलिस को सूचना दिए शव उतार कर उसका अंतिम संस्कार गांव के गोमती नदी तट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी धनिका निषाद (43) पुत्र लखन मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी व परिवार का गुजारा करता था। बताते है कि गुरूवार की शाम उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर वह घर से रात में कहीं चला गया। परिजन सोच रहे थे कि वह कहीं पास पड़ोस मे गया होगा। कुछ देर मे लौट आयेगा। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देख परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने आनन फानन मे बगैर पुलिस को सूचित दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें