जौनपुर। शहर के कई डाक्टरों से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लाइन बाजार स्थित आईएमए भवन पर डाक्टरों ने एसपी सहित पुलिसकर्मियों को संमानित कर उन्हें 21 हजार रूपये का चेक, स्मृति चिंह सौंपा।
बदमाशों का एक गिरोह शहर के कई डाक्टरों से रंगदारी मांग रहा था। इसकी शिकायत आईएमए ने एसपी से किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आशीष तिवारी ने दो बदमाशों को टीम बनाकर दबोच लिया। दोनों बदमाश सरपतहां थाना क्षेत्र और बदलापुर थाना क्षेत्र के निवासी बताएं जाते है। एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि डाक्टरों की सुरक्षा में कोई चूक पुलिस नहीं बरतेगी। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर काबू पाने के लिए डाक्टरों से सहयोग की अपेक्षा जताया। कहा कि किसी तरह की कोई धमकी पुलिस से छिपाएं नहीं। उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने की जानकारी होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के हत्या की योजना को विफल करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। समारोह की अध्यक्षता इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के अध्यक्ष डा. एनके सिंह एवं संचालन डा. ए जाफरी ने किया। इस मौके पर डा. विनोद सिंह, डा. आरपी यादव, डा. वीपी सिंह, डा. एचडी सिंह, डा. एके मौर्या, डा. अरूण मिश्र, डा. अरविंद सिंह, डा. दिनेश, डा. मिथिलेश आदि मौजूद रहें।