फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अधिवक्ता विजय कुमार यादव से हुए विवाद के पश्चात चार नामजद सहित 50 अधिवक्ताओं के खिलाफ थाना लाइन बाजार में पूर्व थानाध्यक्ष जफराबाद वर्तमान कोतवाल मछलीशहर पर्व कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमे के विरोध में सोमवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं न्यायिक कार्य का बहिष्कार करके विरोध प्रदर्शन किया। उनके प्रतिनिधि मंडल को पुलिस अधीक्षक मुकदमे को समाप्त करने का आश्वासन दिया, उसके बाद अधिवक्ता काम पर लौटने को राजी हुए।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व दीवानी न्यायालय परिसर में पूर्व थानाध्यक्ष जफराबाद पर्व कुमार सिंह द्वारा अधिवक्ता से किए गए दुर्व्यवहार के मामले में विवाद हो गया था। जिसमें प्रशासन के अधिकारी व न्यायिक अधिकारियों ने मिलकर दोनों के मध्य समझौता करवा कर मामले का पटाक्षेप कर दिया था। किंतु दीवानी परिसर से निकलने के पश्चात पर्व कुमार सिंह ने चार नामजद व 50अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिससे आक्रोशित होकर सोमवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ में एक आपात बैठक आहूत कर न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । साथ ही संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व प्रभारी मंत्री अरविंद कुमार तिवारी के साथ अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिलकर विरोध जताया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर को फोन करके उक्त मुकदमा समाप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें