फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्ऊर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के मेडिकल पास अभ्यर्थियों ने इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग की है। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर अनुमति मांगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक में पीड़ित अभ्यर्थियों ने कहा है कि हम सभी चिकित्सा परीक्षा में सफल 11786 अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति प्रदान की जाए या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। पत्रक में कहा गया है कि नियुक्ति नहीं मिलने के कारण उनका आत्म विश्वास समाप्त हो चुका है। हम सभी अभ्यर्थियों में निराशा पैदा हो गई है। वे भविष्य को लेकर सशंकित हैं। जिस व्यक्ति के जीवन में उम्मीद और आत्म सम्मान न रह गया हो उसका मर जाना ही बेहतर है। अभ्यर्थियों ने कहा है कि इस दयनीय स्थिति में पहुंचाने के लिए मौजूदा प्रदेश सकरार और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड है। अभ्यर्थियों ने कहा कि 2013 में 41610 पदों के लिए सपा शासन काल में आवेदन मांगा गया था। इन पदों पर 22लाख अभ्यर्थियंो को प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 55 हजार अभ्यर्थियंों को चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया गया। 16 जुलाई 2015 को 38315 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयन कर ट्रेनिंग पर भेज दिया गया। बाकी रिक्त पदों को अग्रसारित कर दिया। अग्रसारित किए गए पदों को लेकर कुछ अभ्यर्थी न्यालय की शरण में गए जिसमें यूपी स्टेट की सुनावई के बाद दिनांक चार मई 2018 को प्रदेश सरकार को आदेशित किया गया कि इन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान की जाए। लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं प्रदान की गई। पत्रक सौंपने वालों में कृष्णा यादव, बिंदलाल, अनिल यादव, अर्जुन, चंद्रभान, दीपक कुमार, वरुण विश्वकर्मा, आशीष पाल, कमलेश, दयाशंकर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें