जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर रायपुर चौराहे के समीप पकअप की चपेट में आने से पैदल सड़क पार कर रही मां बेटी घायल हो गई। पवारा थाना क्षेत्र के मड़वादोदक गांव निवासी कंचन देवी(39) पत्नी सूबेदार अपनी सात वर्षीय बेटी दीपिका के साथ किसी काम से रायपुर बाजार आई थी। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मा बेटी दोनों घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर कंचन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव निवासी जगदीश चन्द्र (28) पुत्र रामदुलार व बूढूपुर गांव निवासी सुबाषचंद (32) पुत्र सहदेव बाइक से खुटहन जा रहे थे। ब्रम्हदेव स्थान के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। जगदीश और सुभाष दोनों घायल हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी त्रिभुवन विश्वकर्मा (60) बाइक से शाहगंज आ रहे थे। सबरहद बाजार के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से जगदीशचन्द व त्रिभुवन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर के पास सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। चालक समेत उसपर सवार श्रमिक बाल बाल बच गए।