फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस और फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात दलित बस्ती में आई बारात में द्वार पूजा के समय डीजे पर डांस को लेकर घराती व बारातियों में मारपीट हो गई। गौरा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद गौतम के घर बारात आई थी । डीजे की धुन पर दोनों पक्ष के लोग डांस कर रहे थे। डांस के दौरान दोनों पक्ष के युवकों में कहासनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें तूफानी सरोज, राजू यादव व फेकू गौतम वह बारात पक्ष के सोनू गौतम व प्रमोद को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची को देख बारात में आए लड़के वहां से भाग निकले। पुलिस व गांव के बड़े बुजुर्गों के समझाने बुझाने पर मामला शांत होने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार की रात में आयोजित शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गीत को लेकर घराती एंव बराती आपस मे भिड़ गए। गांव निवासी राजमणी गौतम की बेटी की शनिवार को शादी थी। बारात सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवई निवासी मोलईराम के यहां से आई थी। रात में आर्केस्ट्रा जब शुरू हो गया तो फर्माइशी गाने को लेकर घरातियों एंव बरातियों में मारपीट होने लगी। इसके बाद किसी तरह बड़े बुजुर्गों ने बीच बचाव कर लोगों को समझा बुझाकर शादी की रस्म पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें