फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को गोली मारने में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर अरसिया मोड़ के पास गुरुवार की शाम कार सवार दूल्हे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई दूल्हे के पिता की तहरीर पर की गई है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों का सुराग लगा लिया गया है।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के अवसान बरौली गांव निवासी विकास मिश्रा पुत्र नारायण मिश्रा की शादी सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय की बेटी के साथ तय थी। गुरुवार को शादी के लिए बारात धूमधाम से निकली थी। अरसिया मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार रोकर कर दूल्हे को गोली मार दी थी। घायल दूल्हे को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सुबह तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सर्विलांस की मदद से पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें