बदलापुर । इलाके में नाबालिग भी आटो रिक्शे चला रहे हैं। उन पर मानक से अधिक सवारियां बैठाकर बेधड़क चल रहे हैं। इस दौरान सवारियों को जहां दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हर समय दुर्घटना होने का भी डर बना हुआ है। इसके लिए जिम्मेदार कार्यवाई करने की बजाय मौन साधे हुए हैं।
बदलापुर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में आटो रिक्शा ओवरलोड सवारियां भर कर फर्राटे के साथ चल रहे हैं। बिना लाइसेंस के चल रहे टेम्पो चालक यात्रियों के जान के साथ बेखौफ खिलवाड़ कर रहे हैं। बेखौफ रोड पर दौड़ रहे अधिकतर आटो रिक्शा जिसका न तो रजिस्ट्रेशन हुआ है और न ही परमिट है । हालत यह है कि नाबालिग बच्चे भी आटो रिक्शा चला रहे हैं । जिनका लाइसेंस भी नहीं है और उन्हें ट्रैफिक नियम के बारे में कोई जानकारी भी नहीं है। ऐसे में अगर दुर्घटना हो जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा । बाद जिम्मेदार कार्यवाई नहीं कर रहे हैं। वे चुप्पी साधे हुए हैं। इस संबंध में सीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसी दिन अभियान चलाकर अनाधिकृत ढंग से चल रहे आटो रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।