फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क कर दे दी जान

Tue, 21 May 2019 12:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के रारीकला गांव की एक विवाहिता ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर मिट्टी का तेल छिड़क कर अपनी जान दे दी। रारी कला गांव की मंजू (32)अपने पति हरिकेश के साथ परिवार से अलग रहती थी। उसके पांच बच्चे हैं। उसकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी।

विज्ञापन


सोमवार को मंजू से उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बातों से आहत पत्नी मंजू ने घर के कमरे में दरवाजा बंदकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसके चिल्लाने पर पति सहित परिजन एवं गाँव के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाने का अथक प्रयास किया किंतु तब तक उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें