फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के आठ लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में रविवार की शाम दो समुदायों के बच्चों के बीच मामूली विवाद के दौरान लोग आमने सामने हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से विवाद थम गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

खमपुर गांव में खेल के दौरान दो समुदायों में देर शाम विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविन्द यादव ने क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी को सूचना देते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में सीओ भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस की तत्परता से विवाद थम गया। सोमवार को पुलिस एक पक्ष से फिरोज, वसीम, जमशेद एवं कसीमुद्दीन तथा दूसरे पक्ष से अतुल, जंगबहादुर, अजय एवं गोलू यादव को पकड़ कर शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें