फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डाक्टर से मांगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। स्थानीय सीएचसी पर तैनात डॉ. गोपेश सिंह के पास बुधवार को दो युवक पहुंचे और उनका एक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपेय की मांग की। डाक्टर ने पुलिस को फोन किया तो युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दोनों युवक फुटेज में दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है। रुपये मांगने वालों ने डाक्टर से कहा है कि उन्होंने एक फर्जी मेडिकल बनाया है। जिसका उनके पास वीडियो है।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की छानबीन में जुट गए। सीसीटीवी में दोनों युवक को देखा गया लेकिन दोनों पहचान में नहीं आ रहे थे। एक व्यक्ति पैंट शर्ट पहना था जबकि दूसरा कोट पैंट पहना था। लोगों ने बताया कि युवक क्षेत्रीय नहीं है यह कही बाहर के हो सकते है। डॉ गोपेश सिंह ने तहरीर में बताया कि रकम मांगने वाले युवक खुद को लखनऊ का मीडिया प्रभारी बता रहे थे। पुलिस छानबीन में लग गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें