जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में रविवार शाम सात बजे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक व शव को कब्जे में ले लिया।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी 50 वर्षीय अमरेन्द्र यादव अपनी स्कूटी से जौनपुर से वापस प्रयागराज मार्ग से सुजानगंज घर जा रहे थे। वे फतेहगंज बाजार में पहुँचे ही थे कि ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। स्थानीय लोग पुलिस की मदद से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।