फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष समेत सात के खिलाफ वाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में 17 नवंबर 2018 को घर में घुसकर महिलाओं को मारने पीटने, छेड़खानी लूटपाट के 6 आरोपियों एवं प्राथमिकी दर्ज न करने वाले थानाध्यक्ष बदलापुर के खिलाफ सीजेएम ने वाद दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि 17 नवंबर 2018 को 9 बजे सुबह कमलेश व अन्य आरोपी घर में घुसकर उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और फौजदारी मुकदमा उठाने के लिए कहने लगे। वह घर में भागी। घर में मां और भाभी बीच बचाव करने लगी। आरोपियों ने वादिनी और उसकी भाभी को मारते पीटते हुए छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया। गहना लूट लिया। थाने पर तहरीर लेकर गई। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष ने अपने पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग किया एवं कानून के निदेशों की अवहेलना किया। एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को दरखास्त के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें