फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला शव, उलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव निवासी संजय राजभर (36) का शव मंगलवार की रात नीम के पेड़ से लटकते पाएं जाने पर सनसनी फैल गई। मृतक चार बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना हत्या एवं आत्महत्या के बीच उलझ गई है। परिवार वाले हत्या का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि मंगलवार की रात में शौच के लिये घर से निकले थे। लेकिन कुछ समय तक नहीं आए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। जहां घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से लटकता उनका शव किसी ने देखा तो सूचना दी। शव देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घर के बच्चे एवं महिलाएं रोने लगी। पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी संगीता का कहना है कि आत्महत्या वह नहीं कर सकते। इंस्पेक्टर राजेश यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें