फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग- अलग हादसें में छह घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां, शाहगंज, सरायख्याजा, मछलीशहर, नेवढ़िया में हुए हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत खराब होने की वजह से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सरपतहां एसओ की सूमो की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुईथाकला: सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ - बलिया राज्य मार्ग स्थित पानी टंकी बड़ौना के पास सुईथाकला गांव के तरफ से राधेश्याम पुत्र धर्मराज (45) निवासी सुईथाकला जैसे ही लखनऊ बलिया मार्ग पर अपनी टीवीएस मोपेड बाइक लेकर सड़क पर आए उसी दौरान सरपतहां के तरफ से शाहगंज की तरफ एसओ की सूमो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सूमो से ही राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गाड़ी थाने का चालक न चलाकर एक सिपाही चला रहा था।
विज्ञापन

करंजाकला: सरायख्याजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर में कार की चपेट में आने से बाइक सवार रामलाल यादव निवासी फरीदाबाद एवं बृज मिश्रा निवासी देवकली घायल हो गए। दोनों लोग बाइक से जौनपुर की तरफ से शाहगंज रोड पर अपने घर जा रहे थे कि कार की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
शाहगंज: छिड़वा भादी गांव स्थित विद्युत उप केन्द्र के समीप ट्रक की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज के अमरेथू गांव निवासी शीला (27) अपने पति इंद्रेश कुमार के साथ बाइक से शाहगंज से घर जा रही थीं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
बदलापुर: नेशनल हाइवे स्थित सीएचसी के पास रविवार को रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। बस के सामने का शीशा टूट गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसमें यात्रियों को मामूली चोटें आई।
जौनपुर से लखनऊ जा रही जौनपुर डिपो की बस जैसे ही सीएचसी के पास पहुंची कि सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बस में बैठे अनिल यादव गजना, गौराबादशाहपुर घायल हो गए। बस चालक राजेश कुमार उसे सीएचसी उपचार हेतु ले गये। दो अन्य महिलाओं को भी हल्की चोटें लगीं। चालक-परिचालक ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी है।
नेवढ़िया: दलपतपुर गाँव के पास बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय छात्र घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल रुद्र को निकट के एक निजी अस्पताल परिवार वाले ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उपचार कर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार वालों ने रविवार को पुलिस को तहरीर दिया है।
इनसेट
ट्रेन से गिरकर वृद्ध घायल
मछलीशहर: जरौना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतरते समय एक वृद्ध गिरकर घायल हो गया। उन्हें एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहाँ से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र रनापुर गाँव निवासी राम आसरे (75) किसी कार्य से शनिवार को प्रयागराज गए थे। वहाँ से वह जौनपुर पैसेंजर में सवार होकर सायं अपने घर वापस आ रहे थे। जरौना स्टेशन पर जब वह ट्रेन से नीचे उतरने लगे तभी स्टेशन का प्लेटफार्म नीचे होने के कारण वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उनके पैर एवं सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें