मछलीशहर। मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से घर आ रहे युवक इलाहाबाद जंघई के बीच जहर खुरानो का शिकार बन गया है।जंघई रेलवे स्टेशन पर उसे बेहोशी की हालत में साथी यात्रियों ने उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घर वालो को बुलाकर सौप दिया । परिजनों ने उपचार के लिए उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव निवासी महेंद्र यादव मुंबई में रहकर नौकरी कर रहे थे। वह गोदान ट्रेन से घर के लिए रवाना हुआ। इलाहाबाद और जंघई के बीच जहरखुरानी के शिकार हो गया।उनका सामान जहरखुरान लेकर भाग गए। यात्रियों ने उसे जंघई रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में उतारने के साथ जीआरपी को जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक को कब्जे में लेने के बाद घरवालों को सूचना दिया है।परिवार के लोग स्टेशन पर जाकर युवक को लेकर मछलीशहर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया । युवक की हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।