मीरगंज। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज जिले के सरायममरेज के जंघई बाजार मे राम जानकी मंदिर के पास साथियो संग टहल रहे एलएलबी छात्र को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। छात्र को घायलावस्था में प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश जौनपुर भदोही की सीमा से होते हुए भाग गए।
जौनपुर जिले के सीमा से सटे सरायममरेज के जंघई बाजार में रविवार दोपहर में जंघई निवासी टीडी कालेज के एलएलबी छात्र आशीष पासी 22 वर्ष अपने साथियों सहित राम जानकी मंदिर के पास टहल रहा था तभी बाजार की तरफ से काली पल्सर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसे बहाने से बातचीत के लिए बुलाए इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचा निकालकर फायर करना चाहा तो आशीष भागने लगा बदमाशों ने उसके पीठ पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गिर पड़ा। आशीष के साथियों के शोर करने पर बदमाश मघईपुरा गांव से होते हुए भदोही व जौनपुर की सीमा की तरफ भाग गए। जंघई चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार को सूचना मिली तो वह फोर्स के साथ पहुंच गए और उसे जंघई के निजी चिकित्सालय ले गए जहां एक गोली निकाली गई दुसरी गोली नही निकल पा रही थीं तो उसे प्रयागराज के निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उसकी रिढ की हड्डी के पास गोली फंसी है। उसका आपरेशन किया जाएगा। चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार का कहना है कि एक नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ परिवार वालों की तहरीर पर प्राणघातक हमला एवं दलित उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।