बहजोई। नखासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की एक बाइक और एक तमंचा समेत आरोपी इरफान सैफी उर्फ गुजराती निवासी गांव फत्तेहपुर देव थाना नखासा को गिरफ्तार कर चालान किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बरामद की गई बाइक केटीएम ड्यूक की कीमत करीब दो लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक बलराम सिंह व आशीष कुमार समेत कांस्टेबल अतुल कुमार, खुर्शीद अहमद व रविंद्र कुमार शामिल हैं।